*स्वदेशी जागरण मंच की 2 दिवसीय राष्ट्रीय परिषद बैठक 9,10 मार्च रायपुर( छत्तीसगढ़ ) में संपन्न हुई।*
*✓बैठक में देशभर के सभी प्रान्तों के 380 प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया जिनमें मातृशक्ति की संख्या 50 रही।*
*✓ बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर-कार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल जी एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य मा० वी० भागैय्या जी का भी विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।*
*✓ स्वदेशी जागरण मंच से राष्ट्रीय संयोजक मा० आर० सुन्दरम जी, राष्ट्रीय संगठक मा० कश्मीरी लाल जी , सह संगठक मा० सतीश कुमार जी सहित सभी केन्द्रीय अधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।*
*✓ स्वावलंबी भारत अभियान में सहयोगी संगठनों में विशेष रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, लघु उद्योग भारती, वनवासी कल्याण आश्रम, अ० भा० गायत्री परिवार, भारतीय व्यापारी संघ (कैट),समर्थ भारत के प्रतिनिधि भी बैठक में सम्मिलित हुए।*
*✓ "भारतीय आर्थिक एवं सामाजिक चिन्तन पर आधारित महान और समृद्ध राष्ट्र का निर्माण" एवं "भारत अमेरिका द्विपक्षीय व्यापार समझौता -किसानों और लघु उद्योगों के हितों को मिले प्राथमिकता" विषयों पर 2 प्रस्ताव पारित किये गये साथ ही "स्वदेशी-आसन्न व्यापार युद्ध से लड़ने का एकमात्र विकल्प" विषय पर नोट जारी हुआ।*
*✓ उद्यमिता आयोग,ग्राम आधारित विकास, टी०एफ ०आर०, स्थानीय उद्योगों को बढ़ावा,देशभर में स्वदेशी मेलों के आयोजन ,स्वदेशी अर्थव्यवस्था, इंटरनेट मीडिया पर बढ़ते सांस्कृतिक प्रदूषण को रोकने के लिए सख्त नीति की मांग सहित 22 विषयों पर चर्चा हुई।*
*✓ हर घर स्वदेशी, हर युवा उद्यमी एवं मेरा जिला मेरा देश के ध्येय के साथ प्रत्येक जिले में संगठनात्मक विस्तार के संकल्प के साथ बैठक सम्पन्न हुई।*
*✓ बैठक की मुख्य विशेषता बैठक का पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त होना रहा।*
No comments:
Post a Comment